jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

दो ट्रकों में भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

वही अन्य ट्रक का चालक व क्लीनर भी गंभीर घायल है

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में शुक्रवार की देर रात महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर ज्योति स्कूल के पास दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के परिचालक और अन्य दूसरे ट्रक के चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अमल ज्योति स्कूल के पास भोपाल-घंसोर रोड में मण्डला से धान लेकर आ रहे ट्रक और सब्जी लेकर रायपुर मंडी जा रहे आयशर ट्रक वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे आयशर के चालक की मौत हो गई और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुआ है। वही अन्य ट्रक का चालक व क्लीनर भी गंभीर घायल है। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप रूप से घायल हुए है। जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल इलाज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।