jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

बंद कमरे में लगती थी जिस्म की बोली, एक्सट्रा सविर्स के नाम पर मॉल में चला रहे थे देह व्यापार

बताया जा रहा है कि 1500 से 3 हजार तक युवतियां ग्राहकों से जिस्मफरोशी के पैसे लेती थीं

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने शनिवार को फिरोजपुर रोड पर संचालित हो रहे ओमेक्स प्लाजा स्पा सेंटर पर रेड की। मॉल में बने ब्लू लोट्स स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड डालकर स्पा की आड़ हो रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस को कई बार मॉल में घूमने आए लोगों से शिकायतें मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं, जिस कारण पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के आदेशों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर का रिकॉर्ड भी खंगाला।

बंद कमरे में लगती थी जिस्म की बोली

- Install Android App -

इस स्पा सेंटर के काउंटर पर मैनेजर एंट्री के 1500 हजार रुपए लेता था, जिसके बाद बंद कमरे में महिलाओं के जिस्म की बोली लगती थी। बताया जा रहा है कि 1500 से 3 हजार तक युवतियां ग्राहकों से जिस्मफरोशी के पैसे लेती थीं। इस जिस्मफरोशी को ये लोग एक्सट्रा सर्विस कहकर ग्राहकों से पैसे एैठतें थे।

पुलिस देखते ही कई युवक हुए फरार

पुलिस ने जब मॉल में रेड की तो अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कई युवक तो अभी स्पा सेंटर में जाने की तैयारी में ही थे कि छापामारी के कारण पहले ही बाहर से फरार हो गए। रोजाना जो ग्राहक आते हैं, उनके आईडी प्रूफ व अन्य दस्तावेज पुलिस ने चेक किए। पुलिस ने स्पा के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बुलाया।