jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

सरकारी जमीन पर कुख्यात बदमाश कर रहा कब्जा, घेरकर मारपीट कर मारी गोली

 मकड़ाई समाचार ग्वालियर | झांसी रोड इलाके में जिस निगरानी शुदा बदमाश को घेरकर गोली मारी गई है, वह बदमाश झांसी रोड इलाके में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर रहा है। सरकारी जमीन घेरकर प्लाट काटने की वजह ही इस गोली कांड की जड़ है। सूत्रों का कहना है – जिन लोगों ने गोली मारी वह भी यही काम कर रहे हैं। इसके चलते यह पूरा झगड़ा हुआ है। कई दिनों से यह तनातनी चल रही थी। गोली लगने से घायल युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।|

ग्वालियर के झांसी रोड इलाके में रहने वाला संजू पाल निगरानी सुधा बदमाश है। उस पर झांसी रोड थाना सहित अन्य थानों में 19 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। वह झांसी रोड थाने से करीब 500 मीटर दूर पंडित ढाबे पर रविवार रात को खाना खा रहा था। इसी दौरान कृष्णा पारदी, काऊ पारदी और मुकेश पारदी आए। इन लोगों ने मारपीट कर दी और गोली चला दी। सिर में गोली लगने से संजू पाल घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उसकी मृत्यु का लिक कथन भी ले लिए हैं। पुलिस ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि गोली लगने से घायल बदमाश संजू पाल सरकारी जमीन पर प्लाटिंग कर रहा है। इसी को लेकर इन लोगों में विवाद हो रहा है। इसी के चलते उसे गोली मारी गई है।

- Install Android App -