jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

दिन दहाडे़ दिल दहलाने वाली घटना,बैंक के सामने बाइक सवार बदमाशो ने बुजुर्ग की गोलीमार की हत्या 22 लाख लूटे हुए फरार

मकड़ाई समाचार सतना | जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है। जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय सिंह नाम से हुई है।

- Install Android App -

दिन-दहाड़े गोली चालन व लूट घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके अलावा बैंक परिसर व अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरे बाइक से आए हुए थे। तो वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें गठित की गई है। लूट में कितने रूपए गए हैं, इसका आंकलन अभी नहीं हो सकता है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- आशुतोष गुप्ता, एसपी, सतना।