jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

दिग्गज एक्टर समीर खाखर का निधन, खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

Sameer Khakhar : दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया है। एक्टर ने 71 साल की उम्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। समीर ने मशहूर सीरियल नुक्कड़ में खोपड़ी का किरदार निभाया था। अभिनेता की मौत के कारणों की जानकारी उनके भाई गणेश खाकर ने दी। कहा कि समीर को सांस लेने में तकलीफ थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बिगड़ रही थीं।

ऑर्गन फेल होने के कारण हुई मौत

- Install Android App -

अभिनेता समीर खाखर को मंगलवार से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। उन्हें एमएम अस्पताल, बोरीवली में भर्ती कराया गया। जहां वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें आईसीयू में रखा। आज (बुधवार) सुबह करीब 4.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

समीर खाखर ने करियर पर एक नजर

समीर ने अपने 38 साल के एक्टिंग करियर में कई टीवी शोज और मूवीज में काम किया। उन्होंने सलमान खान की ‘जय हो’ में अपनी भूमिला से लोकप्रियता हासिल की। समीर खाखर ने मनोरंजन और शाहरुख खान के साथ सर्कस जैसे सीरियल में भी एक्टिंग की। समीर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कुछ दिनों का ब्रेक लेकर अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद वह भारत वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने दो गुजराती नाटकों में अभिनय किया। समीर खाखर ने ‘परिंदा’, ‘दिलवाले’, ‘राजा बाबू’, ‘प्यार दीवाना होता है’ आदि फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में भी काम किया है।