jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय दरबार महाराष्ट्र में 18-19 मार्च को ,महाराष्ट्र कांग्रेस उनका विरोध कर रही

मकड़ाई समाचार मुंबई | बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय दरबार महाराष्ट्र में लगने जा रहा है। इससे पहले बागेश्वर बाबा के एक बयान को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बाबा के दरबार का विरोध जताते हुए सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा है कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाला बयान देकर धीरेंद्र शास्त्री ने लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनके कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बागेश्‍वर धाम की तरफ से जारी संदेश में यह भी बताया है कि अब धाम पर टोकन व्यवस्था को निरस्त किया जा रहा है। गुरुदेव जब भी धाम पर होंगे तीन घंटे का सामूहिक दरबार लगेगा और भभूति और सामूहिक अर्ज़ी लगेगी। दूसरी तरफ, मीरा रोड मुंबई में लगने जा रहे इस दरबार को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने स्‍वयं ट्विटर पर वीडियो संदेश पोस्‍ट किया है।

- Install Android App -

धीरेंद्र कृष्ण शास्‍त्री भारतीय कथावाचक हैं जो कि बागेश्वर धाम महाराज के नाम से लोकप्रिय हैं। शास्त्री भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर हैं।