jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच पुलवामा में मुठभेड़ हो गई है,सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर |पुलवामा में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच पुलवामा में मुठभेड़ हो गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों तरफ से गोलीबारी की जा रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है, सर्च ऑपरेशन जारी है।भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक आए दिन सीमा पार से घुसपैठ और आतंकी घटना को अंजाम दे रहा है। हर बार भारतीय सेना के आगे घुटने टेकने पड़ते है। जम्मू कश्मीर में आतंक का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों जुटे हुए है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबल और दहशतगर्दों के बीच पुलवामा में मुठभेड़ हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है।

पुलिस और सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन जारी

- Install Android App -

पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद पर हैं। पुलिस और सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रहा है।

भारी मात्रा में हथियारों के जखीरा बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान जारी कहा था कि 11 मार्च को हैंगनीकूट में अवैध हथियारों और गोला-बारूद के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान 2 मैगजीन और 75 राउंड के साथ एक एके 47 राइफल, 10 ग्रेनेड, 26 यूबीजीएल ग्रेनेड, 8 यूबीजीएल बूस्टर, 2 फ्लेम थ्रोअर, 5 रॉकेट शेल और 3 रॉकेट बूस्टर जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।