jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

कलेक्टर गर्ग ने जनसुनवाई में नागरिकों की सुनी समस्याएं

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के सभाकक्ष में अन्य अधिकारियों के साथ उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनी । इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया तथा अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में जितेंद्र चोरे ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसने नगर परिषद सिराली के लिए हैंडपंप सुधारने का कार्य किया था जिसका भुगतान उसे आज दिनांक तक नहीं मिला है। कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिराली को आवेदक का लंबित भुगतान कराने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

इसके अलावा ग्राम ताजपुरा निवासी दुर्गा बाई ने स्वरोजगार योजना के तहत बैंक से लोन दिलाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को दुर्गाबाई को उसकी पात्रता के अनुसार स्वरोजगार लोन दिलाने के निर्देश दिए। हरदा निवासी पूजा भारद्वाज ने कलेक्टर को आवेदन देकर अनुरोध किया कि वह नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, लेकिन उसे अभी तक पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति नहीं मिली है। जिस पर उन्होंने सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग को आवेदक की लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के संबंध में निर्देश दिए।
पलासनेर निवासी दिनेश ने अपने बिजली बिल अधिक आने की शिकायत की, जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक श्री आर के अग्रवाल को आवेदक को सही-सही बिजली बिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । ग्राम पटियाकुआं निवासी सुखदेव ने गांव के स्कूल में शिक्षिका वर्षा आर्य कि लगातार अनुपस्थिति की शिकायत कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होंने मामले की जांच कर अनुपस्थित शिक्षिका के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। हरदा निवासी गजानंद बांके ने अपने खेत में से अतिक्रमण हटवाने की मांग कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होंने तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।