jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

पत्रकारिता जगत की विशिष्ट पहचान पद्मश्री अभय छजलानी जी का निधन

मकड़ाई समाचार इंदौर। पत्रकार जगत की प्रमुख हस्ती  वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम पर होगा। शहर के कई प्रमुख मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। इसके साथ ही वह खेलों से भी जुड़े रहे, खासकर टेबल टेनिस से। लंबे समय तक वह मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के अध्यक्ष रहे और फिर आजीवन अध्यक्ष पद पर बने रहे। शहर में सबसे पहला इनडोर स्टेडियम, अभय प्रशाल उन्हीं के प्रयासों से बना था।

अभयजी का जन्म 4 अगस्त 1934 को हुआ था और 1955 में पत्रकारिता से जुड़े थे। उन्होंने पत्रकारिता के विश्व के प्रमुख संस्थान थाम्सन फाउंडेशन, कार्डिफ से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र से इस प्रशिक्षण के लिए चुने जाने वाले वह पहले पत्रकार रहे। उन्होंने कई शीर्ष पत्रकार तैयार करने में भी मदद की। साथ ही कई सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया। वह लंबे अर्से तक नईदुनिया के कार्यकारी संपादक और प्रबंध संपादक भी रहे।

- Install Android App -

छजलानी परिवार को आज ही एक और आघात लगा। स्वर्गीय विमल छजलानी की पत्नी का भी आज सुबह भोपाल में निधन हो गया। उनका भी अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे इंदौर में ही होगा।

वह भारतीय भाषाई समाचार पत्रों के शीर्ष संगठन इलना के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह 1988, 1989, 1994 में संगठन के अध्यक्ष रहे। वह इंडियन न्यूज पेपर सोसायटी (आइएनएस) के 2000 में उपाध्यक्ष और 2002 में अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी पुष्पा छजलानी का पिछले साल ही निधन हुआ था। परिवार में पुत्र विनय और पुत्रियां शीला व आभा हैं।

(मकड़ाई समाचार परिवार हरदा। श्री छजलानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।)