jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्... शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू, स्वच्छता का संदेश एसडीए... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर

बांदा। रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाईक में सवार दो अन्य व्यक्ति बेहद गंभीर हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।

- Install Android App -

यह हादसा बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड पर गुरेह गांव के पास हुआ। जहां एक बाइक में सवार खोहीवाकर थाना जामा बाजार बिहार के निवासी भोला, राघवेंद्र और सुनील सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से उस वक्त टकरा गए, जब वह बाइक से आ रहे थे। ट्रैक्टर में भिड़ंत होने के बाद तीनों युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां भोला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राघवेंद्र और सुनील को बेहद गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। मृतक और दोनों घायल बिहार के रहने वाले हैं और बांदा में पानी का पाइप बिछाने का काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक और दोनों घायल पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम करते हैं और बिहार से कुछ समय पहले इसी काम के सिलसिले में बांदा में रह रहे थे।