हरदा | चमक विहीन गेहूं खरीदने ओर वेअर हाउसों में भंडारण के लिये जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा हरदा के मीटिंग हॉल में उपार्जन केन्द्र सर्वेयरों व उपार्जन केन्द्र के प्रभारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सहकारी संस्थाओं सर्वेयर प्रदायकर्ता संस्था आरबी एसोसिएट की ओर से सुपरवाइजर सुश्री भावना पवार, खाद्य विभाग की ओर से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती अमृता भट्ट, नागरिक आपूर्ति निगम और वेयरहाउस के जिला प्रबंधक ने उपस्थित सर्वेयरों को उपार्जन के संबंध में जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ बगैर वेल्यू कट के उपार्जन होगा तथा 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ के उपार्जन पर किसानों से कोई कटौत्रा किए बगैर पूर्ण समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 80 प्रतिशत तक ही चमकविहीन गेहूँ का उपार्जन किया जाएगा, इससे अधिक प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूँ स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान बताया गया कि उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबन्धक द्वारा सर्वेयर अथवा गुणवत्ता परीक्षक के माध्यम से चमकविहीन गेहूँ का विधिवत रिकार्ड रखा जाए एवं संबंधित किसान की तौल की गई उपज में कितना प्रतिशत गेहूँ की मात्रा चमकविहीन है तथा सर्वेयर एप एवं ई-उपार्जन सॉफ्टवेयर में संबंधित सर्वेयर द्वारा किसान के डाटा में चमकविहीन गेहूँ के प्रतिशत की अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रविष्टि कराई जाए। प्रशिक्षण में निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उपार्जन केन्द्र पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
ब्रेकिंग
ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात
सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार
शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज
हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
केम्पस ड्राइव में 35 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ
ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न
सीईओ जिला पंचायत ने किया खेड़ा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
ग्राम रोजगार सहायकों को पिछले 5 माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, आंदोलन की चेता...
हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
