jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

एक ही परिवार के 3 लोगों ने किया सुसाइड : माता-पिता ने बेटी के साथ ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाने के ग्राम मातौल निवासी लक्ष्मण नामदेव ने अपने परिवार सहित आत्महत्या कर ली। घटना खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित डर्वी नाले के पास की बताई जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

शुक्रवार की सुबह से खरगापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेक पर पड़े तीन शव की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खरगापुर थाना प्रभारी नीतेश जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शवों का परीक्षण कराया।

मृतक के पास से मिले उसके आधार कार्ड के अनुसार उसकी शिनाख्त लक्ष्मण रैकवार निवासी मातौल के रुप में की गई है। वहीं दो शव उसकी पत्नी रजनी और बेटी के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार में अब अकेला बेटा बचा हुआ है।