हरदा । विगत दिनों आप पार्टी के नेता आनंद जाट ने अधिवक्ता रेवा पटेल जो पहले आप पार्टी के नेता रहे हैं। उन्हें कमल पटेल का आदमी होने संबंधी एक पोस्ट उनकी तस्वीर सहित फेसबुक पर पोस्ट की थी। अधिवक्ता रेवा पटेल ने 22 अप्रैल को थाना प्रभारी सिविल लाइन को एक शिकायती पत्र लिखकर फेसबुक की अपमानजनक टिप्पणी से छवि धूमिल करने की शिकायत की। उन्होंने मान प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने व मानहानि होने की शिकायत कर आनंद जाट पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
क्या है अधिवक्ता का शिकायत पत्र –
प्रति
श्रीमान थाना प्रभारी महोदय
पुलिस सिविल लाईन थाना हरदा जिला हरदाविषय :आनंद जाट पिता दीपचंद जाट, जाति जाट निवासी कडोला तहसील व जिला हरदा के द्वारा सोशल मीडिया फोन नंबर 9301405215 से मेरे विरूद्ध अपमान जनक टीका, टिप्पणी डाल कर मेरी छवि धूमिल करने, मेरी मान प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचान, एवं मान हानि करने की शिकायत बाबत |
महोदयजी
निवेदन है कि मैं प्रार्थी रेवाराम पटेल उर्फ रेवा पटेल एडव्होकेट निवासी 02 व्ही व्ही गिरी वार्ड हरदा जिला हरदा निवास करता हु।मै जाट समाज से हॅू एवं हरदा न्यायालय में अधिवक्ता की हैसियत से प्रायवेट प्रैक्टिस करता हॅू तथा आम आदमी पार्टी का पदाधिकारी हूँ।
कल दिनांक दिनांक 21/04/2023 को समय 21.04 बजे के करीब सोशल मीडिया पर फोन नंबर 9301405215 से आनंद जाट के द्वारा सोशल मीडिया यह पोस्ट की है कि “रेवा पटेल अच्छे व्यक्ति नही है पैसे के लिये किसी हद तक जा सकते है कभी किसी को अच्छी सलाह नही दे सकते और किसी का अच्छा भी नही कर सकते” जिससे मेरी इस पोस्ट को देखकर समाज मे एवं पार्टी में एवं अधिवक्ता समुदाय मे मेरी प्रतिष्ठिता को को आघात पहुचा है मेरी छवि धूमिल की गई है एवं आमजन में इसका गलत संदेश गया है जिससे मेरे व्यवसाय पर विपरित प्रभाव पड़ा है। इस प्रकार आनंद जाट कडोला के द्वारा की गई टिप्पणी से मुझे काफी मानसिक आघात हुआ है मेरी मानहानि हुई है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि आनंद जाट के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की कृपा करे।
दिनांक- 22/04/2023
आवेदक
रेवाराम पटेल एडव्होकेट हरदा
मोबा- 9926219919
संलग्न – सोशल मीडिया पर प्रकाशित टिप्पणी की फोटोप्रति
प्रतिलिपि
1. श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा जिला हरदा
2. श्रीमान प्रभारी अधिकारी महोदय सायबर ब्रांच हरदा
3. श्रीमान अध्यक्ष / सचिव महोदय जिला अधिवक्ता संघ हरदा
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द...
गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव
सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर
लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी
हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ
सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत
झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग
सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
