jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

मुरैना के सीआरपीएफ जवान की कश्मीर में हुई मौत, परिजनों का शव लेने से इंकार,,अनुकंपा नियुक्ति के लिए अड़े

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना| जिले के बेटे की कश्मीर में मौत हो गई। वे वहां सीआरपीएफ में जवान थे। दो दिन पहले हुई मौत के बाद उनका शव देर रात मुरैना लाया गया हालांकि सुबह परिजनों ने जवान का शव लेने से इंकार कर दिया। परिजनों ने जवान के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है। इस बीच पुलिस प्रशासन और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों को समझाने में लगे हुए हैं। परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में उनके रिश्तेदार भी थाने में लोग एकत्रित हो गए हैं। मोहनसिंह सिकरवार के परिजन बेटे की अनुकंपा नियुक्ति के लिए अड़े हुए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते कुछ महीने पहले ही अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बदलाव किया गया है।

- Install Android App -

राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में संशोधन किया है। राज्य शासन ने अनुकंपा नियुक्ति निर्देश 29 सितंबर 2014 के प्रावधानों में संशोधन किया गया है, इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

जारी आदेश के तहत पहले मृत शासकीय सेवक के आश्रित पति अथवा पत्नी द्वारा योग्यता न रखने अथवा स्वयं अनुकंपा नियुक्ति ना लेना चाहे तो उनके द्वारा नामांकित पुत्र अथवा अविवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति दी जा सकती है। इसमें संशोधन करते हुए अविवाहित पुत्री में से अविवाहित शब्द हटा दिया गया है। यानी पुत्री विवाहित हो अथवा विधवा, सभी अनुकंपा नियुक्ति के पात्र हैं।