jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बदले की आग में हुए हत्याकांड के विरोध मे गुर्जर व क्षत्रिय समाज ने राजीनामा शुरु कराया मिल रही है ,सफलता

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना| जिले के लेपा गांव में जमीन के विवाद में 10 साल बाद बदले की आग में हुए हत्याकांड ने चंबल को पूरे देश में कलंकित कर दिया। यहां की धरती पर बदले के भावना में हत्याओं का इतिहास पुराना है। इस खूनी परंपरा को मिटाने यहां के गुर्जर व क्षत्रिय समाज ने पहल करते हुए पंचायत बैठाकर राजीनामा का सिलसिला शुरू कराया था। इसमें उन्हें सफलता भी मिली, जो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे थे, वह साथ-साथ शांति से रह रहे रहे हैं।

संत हरिगिरी महाराज की भी अहम भूमिका रही। क्षत्रिय महासभा की टीम चंबल से लेकर राजस्थान व उप्र तक में ऐसे विवादों को समाज की पंचायत के जरिए सुलझाया गया है। लेपा हत्याकांड के बाद समाज अब शांति की इस पहल को और अधिक तेजी से गांव-गांव तक पहुंचाने पर विचार कर रहा है। ताकि ऐसे तमाम विवादों पर अंकुश लग सके और शांति कायम रहे।

मामला 01 – जमीन व खेत के रास्ते का विवाद 

- Install Android App -

रायपुर जखोना गांव के सोवरन सिंह तोमर, रामनाथ सिंह तोमर का अपने ही परिवार के रामेश्वर सिंह तोमर व शेरसिंह तोमर से जमीन व खेत के रास्ते को लेकर विवाद ऐसा विवाद था, कि दोनों में कई बार खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने गांव खाली कर दिया। महिला, बच्चे व मवेशियों तक को रिश्तेदारों के पास भेज दिया। सात साल से चले आ रहे विवाद को क्षत्रिय महासभा ने चार बार पंचायत कर सुलझाया। आज गांव में दोनों पक्ष बिना विवाद रह रहे हैं।

मामला 02-

भिंड जिले की अटेर तहसील के खड़ेरी गांव में देवेंद्र सिंह व बृजेंद्र सिंह का उनके ही परिवार के सदस्य श्यामवीर सिंह, भोलेसिंह भदौरिया से जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। 2018 में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह सिकरवार व प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने पांच माह में कई बार दोनों पक्षों को बैठाकर समझाइश दी। बीते साल दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया|

गुर्जर समाज के संत, राजनीतिज्ञ व समाजसेवियों ने गांव में पंचायत बुलाई। आरोपित पक्ष से मुआवजे दिलाकर राजीनामा करवाकर दुश्मनी का अंत कराया।जो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे थे, वह साथ-साथ शांति से रह रहे रहे हैं।जो पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे थे, वह साथ-साथ शांति से रह रहे रहे हैं।