jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

MP एटीएस ने हिज्ब-उत-तहरीर की बड़ी साजिश का खुलासा किया

एमपी एटीएस ने हिज्ब-उत-तहरीर की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। देश के अलग-अलग शहरों में युवाओं की ये लोग भर्ती कर रहे थे। साथ ही कुछ जगहों को दहलाने की साजिश रच रहे थे।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | मध्यप्रदेश एटीएस ने कट‌्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत-तहरीर HuT के बारे में बड़ा खुलासा किया है। भोपाल से इस संगठन के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह संगठन हिंदुओं के विरुद्ध जेहाद के लिए युवाओं को तैयार कर रहा था। भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1 और हैदराबाद से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे कई खुलासे हुए हैं। यह आतंकवादी संगठन भोपाल के नवयुवकों को अपने साथ जोड़ना चाहते था। सिर्फ मुस्लिम ही नहीं हिंदू नव युवकों को भी बरगला कर यह अपने संगठन में शामिल करने की साजिश रच रहे थे।संगठन में शामिल लोगों को चंदा और संसाधन एकत्रित करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। संगठन को मजबूत करने के बाद यह आतंकवादी बड़े शहरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़ी घटना को अंजाम देकर लोगों में भय पैदा करने की मंसूबे पाल रहे थे। एमपी एटीएस ने इनकी मंसूबों पर पानी फेर दिया है। साथ ही सभी को गिरफ्तार कर लिया है।हिज्ब उत् तहरीर (HuT) के आतंकवादियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि इन लोगों ने आतंक फैलाने के लिए भारत के बड़े शहरों को चिह्नित किया था। यह लोग रेकी कर रहे थे और कई जगह पर ड्रोन से सर्वे को भी अंजाम दिया था। इसके बाद ये नक्शा तैयार करके हमले को अंजाम देना चाहते थे।