हरदा ; मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर माह एक हजार रूपये जमा कराये जायेंगे। इस योजना के तहत राशि अंतरण का शुभारम्भ आगामी 10 जून को किया जाएगा। इससे पूर्व गुरूवार को महिलाओं के घर-घर जाकर स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी श्रीमती लक्ष्मी मालवीय के घर गुरूवार को जब दोपहर में अचानक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमरसिंह मीणा पहुँचे तो उसे कुछ समझ नहीं आया। जब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेड़िया ने लक्ष्मी को बताया कि लाड़ली बहना योजना का स्वीकृति पत्र देने सभी लोग उसके घर आये है और 10 तारीख को उसके खाते में एक हजार रूपये सरकार जमा करा देगी तथा हर माह एक हजार रूपये इस योजना के तहत उसके खाते में सरकार जमा कराती रहेगी, तो यह सुनकर लक्ष्मी की खुशी का ठिकाना न रहा।
ब्रेकिंग
हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज
भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी
बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत
राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ...
ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय...
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब...
ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...
अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों...
मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
