jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Breking News indore : मुस्लिम युवकों ने हिंदू आटो चालक को चप्पल से पीटा, उसके आटो पर बजरंग दल लिखा था

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवक की पिटाई करने पर हंगामा मच गया। हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू युवक को जान-बूझकर निशाना बनाया गया है। उसके आटो रिक्शा पर ‘बजरंग दल’ लिखा हुआ था। आरोपितों ने उसे देखकर रुपये मांगे और चप्पल से पिटाई की पुलिस ने दो आरोपितों पर पांच धाराओं में नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

- Install Android App -

मामला शुक्रवार रात करीब 11 बजे गंगवाल बस स्टैंड के समीप की है। आटो चालक अश्विनी साल्वी के साथ घटना घटित हुई है। अश्विनी ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास सवारियां उतार रहा था तभी आरोपित राशिद और इमरान आए। आरोपितों ने रुपये मांगे और गालियां देने लगे। आरोपित राशिद ने चप्पल से पीटा और इमरान ने कैरेट उठाकर मारा।

पुलिस ने अश्विनी पुत्र मुन्नालाल साल्वी निवासी कमेटी हाल के पीछे समाजवाद इंदिरा नगर की शिकायत पर आरोपित राशिद पुत्र मोहम्मद मनियार निवासी चंदन नगर और इमरान पुत्र अब्दुल अजीज निवासी समाजवाद इंदिरा नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अश्विनी के मुताबिक, उसके आटो रिक्शा के पीछे बजरंग दल लिखा हुआ है। आरोपितों ने पढ़ने के बाद ही टारगेट किया था। हालांकि, एफआइआर में इसका जिक्र नहीं है।