jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Gwalior News : छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह सोलंकी  को आत्महत्या से रोकने प्रेमिका ने 11 बार किए काल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। छात्र नेता हर्षवर्धन सिंह सोलंकी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके मोबाइल और काल डिटेल की जांच की तो कई बाते सामने आई है। जिसमें हर्ष और उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होना आत्महत्या की वजह बना। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच 27 मई से कोई भी बातचीत नहीं हुई थी। गर्लफ्रेंड शहर से बाहर जा रही थी और हर्षवर्धन उसे रोक रहा था। इतनी सी पर दोनों में झगड़ा हुआ।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार पनिहार निवासी भाजपा नेता बंटी सोलंकी ने बच्चों की पढ़ाई के चलते हाल ही में सिरोल थाना क्षेत्र के विंडसर हिल्स हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। यहां पत्नी कुसुम सोलंकी बेटा हर्षवर्धन और छह साल की बेटी रहते थे। बंटी सोलंकी यहां आते.जाते रहते थे। बीती एक जून को बंटी घर पर नहीं थे। रात में इकलौते बेटे हर्षवर्धन सिंह सोलंकी ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना से संबधित जांच पड़ताल की जिसमेें अहम मृतक का मोबाईल मैसेंजर मिला। जो आत्महत्या से पहले कालिंग और चैट रिकार्ड मिला । जिसमें आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो रहे थे।

हर्षवर्धन की आत्महत्या करने से पहले भी बात हुई। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे 11 बार फोन लगाया। लेकिन तब तक हर्षवर्धन खुद को गोली मार चुका था। हर्षवर्धन को रोकने उसने मैसेज भी किया। जिसमें लिखा था तुम्हें मेरी कसम फोन उठाओ। पुलिस के पास यह चैट रिकार्ड हैं।महिला अधिकारी हर्षवर्धन की गर्लफे्रड से पूछताछ करेगी|