jhankar
ब्रेकिंग
नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए सिंगरौली बैंक डकैती का खुलासा: नेपाल से मिले थे निर्देश, आरोपियों ने एक महीने तक की थी रेकी

किसी भी बहन-बेटी पर कोई गलत दृष्टि डालेगा तो उसे फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा -शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रदेश में किसी भी बहन-बेटी पर कोई गलत दृष्टि डालेगा तो उसे फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा। हमने ऐसा कानून बनाया है। राजनीति से लेकर अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत महिला आरक्षण कर दिया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल | करोंद में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कथा सुनने पहुंचे। सीहोर कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अच्छे कर्मों से चेहरे पर चमक आती है। कोई क्रीम लगाने से नहीं आती। जिस तरह से हम शरीर के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए अपने रक्त की जांच कराते हैं ठीक वैसे ही कभी-कभी अपनी भक्ति की भी जांच कर लिया करो।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रदेश में किसी भी बहन-बेटी पर कोई गलत दृष्टि डालेगा तो उसे फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया जाएगा। हमने ऐसा कानून बनाया है। राजनीति से लेकर अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत महिला आरक्षण कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश की भी शराब दुकान के आस-पास कोई आहता संचालित नहीं होगा। हुक्का लाउंज बार भी पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मातृ-पितृ भक्ति की एक बड़ी मिसाल पेश की है जिसमें उन्होंने महा शिवपुराण कथा कराई। जिससे सुनने लाखों श्रद्धालु जुटे। उन्होंने स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग और उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रसून सारंग को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सारंग जी मेरे राजनैतिक गुरू रहे हैं। उन्होंने मुझे राजनीति के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महामंत्री भगवानदास सबनानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे है |
पंड़ित मिश्रा ने महाशिवपुराण का विशेष महत्व बताते हुए कहा कि मनुष्य द्वारा किए जाने वाले सतकर्मों से एक-दो पीढ़ियां ही तर सकती हैं, लेकिन महाशिवपुराण की कथा से 71 पीढ़ियां तर जाती हैं। एक कवि और एक कथाकार में बहुत बड़ा अंतर होता है। कवि अपनी वाणी और शब्दों से जनसमुदाय को रिझाता है, जबकि कथाकार भगवान शिव की कथा सुनाकर भगवान शंकर को रिझाता है और सबको उनके चरणों तक ले जाता है।