हरदा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में विद्युत एवं जल जीवन मिशन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत वितरण कम्पनी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल ज्योतिर्मय समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विद्युत वितरण कम्पनी के उपमहाप्रबन्धक श्री आर.के. अग्रवाल ने बताया कि 28 जून को जिले की ग्राम पंचायत भादूगांव में जल ज्योतिर्मय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। शिविर में भादूगांव, डोलरिया, कपासी, नांदवा, सिरकम्बा, टेमागांव, बोरी, कायरी, राजाबरारी, व टेमरूबहार ग्राम पंचायत शामिल होंगे। ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे शिविर में आकर विद्युत देयक सुधार, बकाया राशि के जमा, नये विद्युत कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन एवं सीएम हेल्पलाइन के निराकरण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तहत नल जल योजनाओं, जल संरक्षण, जल कर वसूली तथा जल एवं स्वच्छता समिति की भूमिका संबंधी लाभ प्राप्त करें।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद
नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर
‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज
हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
