jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

Bhopal News : मप्र मे पोेस्टरों पर छिड़ी सियासत, फोेन पेे ने मप्र कांग्रेस को दी चेतावनी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।मप्र  की सियासत इन पोस्टरो की बड़ी चर्चा है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो के साथ पोेस्टरो से मप्र की सियासत में खासी हलचल बनी हुई हैं विधानसभा चुनाव से पहले इस प्रकार पोेस्टर वार लोगोे का ध्यान अपनी ओेर खींच रहा है।

50 प्रतिशत लाओ फोेन पे काम कराओ 

अभी हाल ही मप्र के कुछ जिलों में शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे है जिनमें फोन पेे कंपनी का भी जिक्र है। स्लोगन के साथ लोगो होनेे से कंपनी इस पर आपत्ति ली है।अभी हाल ही मप्र के कुछ जिलों में शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे है जिनमें फोन पेे कंपनी का भी जिक्र है। स्लोगन ‘ 50 प्रतिशत लाओ काम कराओ ‘ के साथ लोगो होनेे से कंपनी इस पर आपत्ति ली है। फोेन पे और क्यूआर कोड लगाकर गड़बड़ी उजागर करने वाले पोस्टर ने कांग्रेस की उलझन बढ़ा दी है।

- Install Android App -

फोन पे कंपनी ने मप्र कांग्रेस को ट्वीट कर चेतावनी दी 

बालाघाट,भिंड सहित कई जिलों में लगे पोस्टरों में लिखा है 50 प्रतिशत लाओ काम कराओ । इसमें फोन पे का जिक्र भी किया गया है। इसी को लेकर फोन पे कंपनी ने मप्र कांग्रेस को ट्वीट कर चेतावनी दी है।  अपनेे ट्वीट मेें उसके ब्रांड का पोस्टर में अवैधानिक तरीके से उपयोग किया गया है। हम किसी राजनीतिक अभियान का हिस्सा नहीं हैं।

कंपनी की तरफ से ट्वीट में यह भी कहा गया कि उसके नाम और लोगो का इस तरह उपयोग बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन है। कंपनी ने पोस्टर से क्यूआर कोड और नाम तुरंत हटाने के लिए कहा है। हालांकि इन पोस्टरों में कांग्रेस का कहीं कोई जिक्र नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के भी क्‍यूआर कोड के साथ जगह.जगह पोस्‍टर नजर आए थे जिनमें बार कोड और स्कैनर लगाकर उन्‍हें भ्रष्ट बताया गया था। जवाब में सीएम शिवराज सिंह चौहान के भी जगह.जगह ऐसे ही पोस्‍टर लगाए गए जिनमें बार कोड के साथ डिजिटल यूपीआइ एप फोनपे का भी जिक्र किया गया। इसी को लेकर अब फोनपे ने आपत्‍ति जताते हुए कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है।