jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Bhopal News : एलएलबी की छात्रा नेे खाया जहरीला पदार्थ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल। पिपलानी इलाके में एक 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। घटना के समय उसके साथ एक उसकी सहेली भी थी। सहेली औेर  परिचितो ने उसे तुरंत अस्पताल ले गए समय पर उपचार मिलने की वजह से युवती की जान बच गई।

- Install Android App -

युवती के स्वजनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाए हैं कि उसे एक युवक परेशान करता था और उसने ही उसे जहर खिलाया है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के साक्ष्य के रूप में उनके पास एक सीसीटीवी है। उसमें युवती खुद जहर खाती नजर आ रही है। इधर जहरीला पदार्थ खाने के बाद सहेली दोस्‍तों की मदद से उसे तुरंत अस्‍पताल लेकर पहुंच गई। जहां उसका उपचार किया गया।
पुलिस के मुताबिक युवती सतना जिले की रहने वाली है। वह रायसेन रोड स्थित एक निजी कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। वह कोलार में कमरा किराये पर लेकर रहती है। सोमवार को वह अपनी सहेली के साथ मार्केट गई थी। जहां उसने एक दुकान से चूहे मारने वाली दवा खरीदी और दुकान से बाहर आते ही उसे खा लिया। सहेली ने तत्काल अपने दोस्तों को फोन कर मामले की जानकारी दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालात पहले से बेहतर है।