jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda News : विधायक कमल पटेल द्वारा अपात्रों को दिए गए लाखों रुपए की स्वेच्छानुदान की हो वसूली — वास्तविक हकदारों को मिले राशि — कांग्रेस नेता मनीष शर्मा बाबूजी

हरदा : कांग्रेस नेता मनीष बाबूजी ने बताया कि विधायक स्वेच्छा अनुदान से आर्थिक मदद ,शिक्षा और चिकित्सा मद के नाम पर हरदा विधानसभा में कृषि मंत्री द्वारा अपने कार्यकर्ता और चहेतों को बंदरबांट की जा रही है । लाखों रुपए की सालाना राशि कृषि मंत्री कमल पटेल बेहद ही मनमाने तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं और अपने चाहने वालों में बांट रहे हैं । स्वेच्छा अनुदान एवं चिकित्सा मद के माध्यम से विधायकों को यह अधिकार होता है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद एवं बीमार लोगों को आपातकालीन परिस्थिति में मदद के रूप में राशि उपलब्ध कराएं ।

- Install Android App -

कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने विधायक निधि से उल्टी गंगा बहाने का प्रयास किया है उनके द्वारा बांटी गई करोड़ों रुपए की स्वेच्छा अनुदान एवं चिकित्सा मदद राशि विधायक निधि राशि में भाजपा कार्यकर्ताओं और चहेतों को बंदरबांट कर दी गई है ।
शारीरिक रूप से हष्ट पुष्ट लोगों को बीमार बताकर चिकित्सा मद दी गई है वहीं आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को गरीब बताकर आर्थिक मदद की गई है । कुल मिलाकर कमल पटेल द्वारा जनता टैक्स के रूप में जमा कराई जाने वाली राशि का दुरुपयोग विधायक स्वेच्छा अनुदान के रूप में किया गया है । कांग्रेस के युवा नेता मनीष शर्मा बाबूजी ने बताया कि विधायक निधि से बांटे गए पैसों के संबंध में जांच होना चाहिए और जो अपात्रों को लाखों रुपए बांटे गए हैं उनकी रिकवरी होना चाहिए। अपात्रों से राशि वसूल कर वास्तविक जरूरतमंदों के खातों में स्थानांतरित की जाना चाहिए ।