jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Bhopal News :भाजपा नेता प्रवेश शुक्‍ला अकड़ के साथ थाने में चला था अब पुलिसकर्मियों कालर पकड़कर जेल ले गए सारी हेकड़ी निकाल दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र की राजनीति में भूचाल लाने वाली सीधी की घटना पर प्रदेेश के मुखिया द्वारा त्वरित व सख्त कार्यवाही की गई। आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने वाला भाजपा नेता प्रवेश शुक्‍ला अकड़ के साथ थाने में चला था। अब कालर पकड़ जेल ले जाते हुए सारी हेकड़ी निकल गई। एक वीडियो वायरल हुआ है। पहले करीब डेढ़ माह बाद वायरल हुए वीडियो से राजनीति‍ गलियारा गरमा गया है। आरोप.प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस मामले में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पीडि़त युवक के पैर धोकर माफी मांगनी पड़ी।

- Install Android App -

  वायरल वीडियो में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता प्रवेश शुक्‍ला लघुशंका करते हुए दिख रहा है। शराब के नशे में धुत प्रवेश शुक्‍ला को सामने बैठा युवक भी नहीं दिखा। इस अमानवीय कृत्‍य की राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि कठोर शब्‍दों में निंदा कर रहे हैं।

अन्‍य जिलों में भी राजनीति‍ दलों के कार्यकताओं ने आक्रोश जताया है। पुतले फूंककर विरोध प्रकट कर रहे हैं। आज सीधी के गांधी चौक में भी धरना देकर विरोध जताया गया है।