jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

”जल बचाने का करो जतन ,क्योंकि जल है बहुमूल्य रतन” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली  द्वारा इन दिनों  जल जन अभियान चलायाप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली  द्वारा चलाया जल जन अभियान

हरदा सिराली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली  द्वारा इन दिनों  जल जन अभियान चलाया जा रहा है।। इसके अंतर्गत सभी भाई बहनों को जल का सदुपयोग करने एवं जल को दूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान सिराली की क्षेत्रीय निर्देशिका बीके भव्यता बहन ने कहा की जल है तो जीवन है। मनुष्य का शरीर 75% जल से ही बना हुआ है। जल मनुष्य की ही नहीं अपितु तो जीव जंतु, पशु पक्षी एवं वनस्पतियों के सजीवता के लिए भी अति आवश्यक है। जल सभी जीवो की प्यास बुझाने से लेकर अन्य दैनिक कार्य जैसे स्नान करने, भोजन बनाने, सफाई करने आदि में उपयोग होता है। प्रकृति ने मनुष्य की आवश्यकता के लिए पर्याप्त जल स्त्रोत दिए हैं परंतु अपनी अज्ञानता, लापरवाही और मनमाना दुरुपयोग के चलते हम सभी जल को प्रदूषित और बर्बाद कर रहे हैं। जिनके पास पर्याप्त जल सुविधा उपलब्ध है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि विश्व और भारत के अनेक स्थानों में लोग जल संकट से गुजर रहे हैं उन्हें जल आपूर्ति के लिए मिलों पैदल जाना पड़ता है। या बूंद-बूंद जल को संग्रहित कर वह अपने जीवन की रक्षा कर रहे हैं कई लोग प्रदूषित जल पीने के लिए बाध्य है । इसलिए समय को देखते हुए आज हर क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिक को जल का सदुपयोग करने व जल को दूषित होने से बचाने के लिए योगदान करना चाहिए। ध्यान रहे   वर्तमान समय जल का संरक्षण ही हमारे भविष्य का संरक्षण है।आज हर स्तर के मानव को चाहे वह बच्चे हैं जवान हैं या वृद्ध है सभी को इस अभियान का हिस्सा बन अपने दैनिक जीवन में आवश्यकता अनुसार जल का सही सदुपयोग करना चाहिए। और जल संरक्षण का यह संदेश घर-घर तक पहुंचाना चाहिए।