jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये सेक्टर अधिकारियों के संशोधित आदेश जारी


हरदा :
विधानसभा निर्वाचन के लिये सेक्टर अधिकारियों के संशोधित आदेश जारी किये है।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये कुल 29 सेक्टर बनाये गये है। इन सभी सेक्टर्स के लिये एक-एक सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गये है। नियुक्त सेक्टर अधिकारियों में नयापुरा सेक्टर के लिये रेंजर श्री बी.डी. धुर्वे, सोनतलाई सेक्टर के लिये सहायक आयुक्त सहकारिता श्री बासुदेव भदोरिया, छिड़गांव सेक्टर के लिये सहायक प्रबन्धक प्रधानमंत्री सड़क श्री राम कुमार नायक, बैड़ी सेक्टर के लिये कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री एच.पुष्पराज सिंघारिया, अबगांवकला सेक्टर के लिये कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री डी.के. सिंह शामिल है।
इसके अलावा हंडिया सेक्टर के लिये सहायक प्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री राधारमण जबरा, नांदरा सेक्टर के लिये उपयंत्री जल संसाधन विभाग श्री दिनेश शास्त्री, भुन्नास सेक्टर के लिये पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एस.एन. बांके, सेक्टर क्र. 82 हरदा के लिये पशु चिकित्सा श्री धर्मेन्द्र यादव, सेक्टर क्र. 91 हरदा के लिये उपयंत्री नगर पालिका श्री एस.के. बोहरे, सेक्टर क्र. 93 हरदा के लिये सहायक यंत्री आरईएस श्री सुनिल शुक्ला, सेक्टर क्र. 107 हरदा के लिये बीईओ श्री विजय सिंह भिलाला, सेक्टर क्र. 123 हरदा के लिये उपयंत्री नगर पालिका श्री एच.ओ. दोगने, सेक्टर क्र. 130 हरदा के लिये उपयंत्री नगर पालिका श्री शिवम चौरसिया, सेक्टर क्र. 146 हरदा के लिये बीआरसी हरदा श्री नारायण नायरे, रहटाखुर्द सेक्टर के लिये उपयंत्री जनपद पंचायत हरदा श्री संयम महालहा, कड़ोला उबारी सेक्टर के लिये सहायक उद्यानिकी अधिकारी श्री विजय सिंह, बालागांव सेक्टर के लिये एसडीओ पीआईयू श्री राहुल चौहान, मगरधा सेक्टर के लिये डीपीएम आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर, कमताड़ा सेक्टर के लिये उपयंत्री आरईएस श्री गणेश पाल, खमलाय सेक्टर के लिये रेंजर श्री बेस्ता अखाड़िया, मांदला सेक्टर के लिये बीईओ खिरकिया श्री मनोज झींगन, मुहालकला सेक्टर के लिये बीआरसी खिरकिया श्री रमेश पटेल, सारंगपुर सेक्टर के लिये सहायक संचालक कृषि श्री अखिलेश पटेल, खिरकिया सेक्टर के लिये सहायक यंत्री पीएचई श्री जे.एस. ठाकुर, चारूवा सेक्टर के लिये अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री प्रवीण वर्मा, मोरगढ़ी सेक्टर के लिये रेंजर गिरिश बिल्लौरे, डेडगांवमाल सेक्टर के लिये सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री ए.के. डांगीवाल तथा रोलगांव सेक्टर के लिये उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा श्री धर्मेन्द्र सैरकर को सेक्टर अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा तीन अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है, इनमें सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सुश्री ऊर्जा पटेल, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री मुकेश बकोलिया व वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र श्री एस. के. तिवारी शामिल है।