jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

Bhopal Crime News। बदमाश ने स्कूटर से जा रही युवती को कट मारकर गिराया

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल । शहर के टीटी नगर इलाके में गीतांजलि चौराहे पर एक जिलाबदर बदमाश ने स्कूटर सवार छात्रा को कट मारकर गिरा दिया और उसके झूमाझटकी कर दी। बदमाश ने उससे शराब के लिए अड़ीबाजी भी की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मारपीट और अड़ीबाजी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिलाबदर कानून का उल्लंघन करने पर आरोपित के खिलाफ रासुका के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

शराब पीने के लिए मांगे  रुपये  – टीटी नगर पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली शैफाली पाल (30) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी बहन और भाई के साथ स्कूटर से गीतांजलि चौराहा होकर नेहरू नगर जा रही थी। इसी बीच गीतांजलि चौराहे पर गौरव गौड़ नाम के बदमाश ने उनकी गाड़ी को कट मारा और आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इससे शैफाली और उनके भाई-बहन स्कूटर समेत सड़क पर गिर पड़े। उसके बाद गौरव उससे गाली-गलौज करते हुए शराब पीने के लिए एक हजार रुपयों की मांग करने लगा।