jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Indore News : नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से दुष्‍कर्म, युवती से रुपये ऐंठे पान व्यवसायी के बेटे पर केस दर्ज

सराफा पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, दुष्कर्म, अड़ीबाजी जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित राजवाड़ा के पान दुकान संचालक का बेटा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। आरोपित पर लूट और धमकाने की धाराएं भी लगाई गई है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर।  सराफा पुलिस के मुताबिक पीड़िता निजी कंपनी में नौकरी करती है। वह करीब डेढ़ साल से राजवाड़ा स्थित पान की दुकान पर पर्स खरीदने जाती थी। इसी दुकान पर रिक्की नाम लड़का मिलता था।इस दौरान उसने फोन नंबर ले लिए और कहा कि वह आन लाइन पर्चेसिंग ग्रुप से जोड़ेगा। इस ग्रुप के माध्यम से आन लाइन खरीददारी होती है। युवती भी कभी-कभी प्रोडक्ट के संबंध में काल कर पूछ लेती थी|

नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्‍कर्म

- Install Android App -

तीन दिन पूर्व रिक्की ने पर्स की नई वेराइटी आने का बोल कर युवती को दुकान पर बुलाया। युवती करीब 9:30 बजे राजवाड़ा पहुंची तो दुकान बंद थी और रिक्की चाय नाश्ता की दुकान पर बैठा हुआ था। रिक्की पर्स दिखाने का बोलकर गोदाम पर ले गया। जहां उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाया और युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। होश आने पर युवती को रिक्की ने धमकाया कि तेरा वीडियो बना लिया है। उसने ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

आरोपित ने युवती को धमकाया

आरोपित ने वीडियो डिलिट करने की एवज में पांच हजार रुपये मांगे। उसने रुपये लेकर मिलने बुलाया। युवती सहेली के साथ रिक्की से मिली और रुपये दे दिए। इस दौरान आरोपित ने फोन छीन लिया और चाकू दिखाकर युवती को धमकाया।पीड़िता ने स्वजन को घटना बताई और शुक्रवार को थाने पहुंच कर रिक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रिक्की के खिलाफ धारा 376, 354(ग), 394, 383, 384 और 328 के तहत मामला दर्ज किया है।