jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

असम में 6 काले तोते बचाया, काले जादू में किया जाता है इस्तेमाल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 असम।  कछार जिले से पाम कॉकटू (प्रोबोसिगर एटरिमस) या ब्लैक कॉकटू – ऑस्ट्रेलियाई विदेशी पक्षी – को बरामद किया गया।असम पुलिस ने राज्य के कछार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास ढोलाइखाल गांव से छह ब्लैक पाम कॉकटू को बचाया है।

- Install Android App -

वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाद में ऑस्ट्रेलियाई तोतों को कछार वन प्रभाग के तहत ढोलाई रेंज के वन अधिकारियों को सौंप दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लुप्तप्राय पक्षियों को म्यांमार से तस्करी करके बांग्लादेश ले जाया गया होगा, लेकिन तस्करों ने उन्हें सीमावर्ती गांव में छोड़ दिया। विदेशी जंगली पक्षियों की जब्ती की जानकारी वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ साझा की गई। सभी छह पक्षियों को अब धोलाई रेंज वन कार्यालय में सुरक्षित हिरासत में रखा गया है। रविवार को पक्षियों को एंबुलेंस से गुवाहाटी केंद्रीय चिड़ियाघर ले जाया जाएगा और फिर सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा।