jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा... लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पूरा जीवन चरित्र - भाभी के ताने से लेकर गौरक्षा के लिए बलिदान तक सागर जहरीली शराब कांड: 36 मौतों के बाद बड़ा खुलासा सरकारी कामकाज अब होगा और आसान, कोषालय में हर गुरुवार को लगेगा IFMS शिविर निर्माण कार्य शुरू करने से 30 दिन पहले सूचना देना अनिवार्य, नहीं तो 3 माह की जेल या जुर्माना ग्रामीण क्षेत्रों में अब 25 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, पहले 45 दिन लगता था समय आज का सुविचार - जीवन में सबसे बड़ी संपत्ति धन नहीं, बल्कि अच्छे संबंध हैं टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान

Mousum News : मौसम विभाग का अलर्ट भारी बारिश की चेतावनी लोग अपने घरो में रहें

देश के कई राज्यों में फिर से आए मानसून ने तबाही मचा रखी है।बिहार उत्तरप्रदेश के साथ पहाड़ी राज्यो में जान माल का नुकसान हो रहा है।कई इमारते ध्वस्त हो गई हैं भूस्खलन के कारण परिवहन जाम हो गया हैं कई स्थानों पर अभी भी यात्री फंसे हुए है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हिमाचल प्रदेश। देश के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फट गया है, जिसके वजह से लागातार भारी बारिश हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोह के पास कुकलाह में बादल फटा है जिसके वजह से बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी| मौसम विभाग ने यहां के कई इलाकों में गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई थी। आईएमडी की मानें तो, बुधवार को कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी बिलासपुर, सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में बारिश के कारण शिमला जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ियां 23 और 24 अगस्त को बंद रहेंगी।
 भारी बारिश की चेतावनी –जबकि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। साथ ही IMD ने भूस्खलन और बाढ़ की भी संभावना जताई है। मैसम विभाग ने कमजोर संरचना वाले इलाकों से दूर रहने की बात कही है और यहां 204.4 मीमी तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।