jhankar
ब्रेकिंग
बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई

Harda: जमना जैसानी फाउंडेशन ने गुप्तेश्वर मंदिर मै पहुंचकर भगवान शिवशंकर को जलमग्न कर बारिश की कामना की

Harda संसार के प्राणी मात्रा के लिए जल अति आवश्यक माना गया है किंतु इस बार मध्य प्रदेश में इंद्रदेव शायद रुठे हुए हैं और जिसके कारण हरदा में पिछले वर्षों की तुलना में आधे से भी कम बारिश हुई है जिसके कारण किसानो की फसले खेतों में सूखने लगी है मनुष्य का जीवन चक्र अस्त व्यस्त होने की स्थिति में ना आ जाए इसी को ध्यान में रखते हुए जमुना जैसानी फाउंडेशन के तत्वाधान में हरदा स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर में भगवान गुप्तेश्वर का जल अभिषेक कर उनसे क्षेत्र में बारिश करने की प्रार्थना की ।

- Install Android App -

ज्ञात हो की इसी प्रकार आज से कुछ साल पहले भी इसी प्रकार की स्थिति निर्मित हो गई थी तब जमना जैसानी फाउंडेशन द्वारा भगवान गुप्तेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर उन्हें जलमग्न किया गया था इसके बाद भगवान भोलेनाथ की कृपा से उसे वर्ष अच्छी वर्षा हुई इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस बार पुनः फाउंडेशन द्वारा अपने सभी सदस्यों के साथ गुप्तेश्वर महादेव में जल अभिषेक कर भगवान गुप्तेश्वर को जलमग्न किया गया।पंडित गणेश शर्मा ,कमलेश शर्मा के द्वारा पूजन करवाया गया। अनिल वैद्य ने बताया की शास्त्रों के अनुसार जब भी कोई कष्ट होता है तो भोलेनाथ की शरण मे जाने से बह कष्ट दूर हो जाता है ।आज हमारा प्रदेश वर्षा कम होने से भीषण गर्मी से बेहाल हो रहा है ।किसानो की फसल सूख रही है गर्मी और उमस ने जनमानस को बेहाल कर दिया है ।बारिश हो तो जीवन सुचारू रूप से चल सके ।इन्ही सब बातो को लेकर भगवान गुप्तेश्वर महादेव से विनती करने सभी मित्रो के साथ उनका आशीर्वाद लेने आए है ।उनका रुद्र अभिषेक कर उन्हें जलमग्न किया है ताकि प्रदेश और जिले में बारिश हो और सभी प्राणी सुखी हो सके ।शांति कुमार जैसानी ने बताया की भारत देश कृषि प्रधान देश है और कृषि आज भी वर्षा पर निर्भर है ।

वर्षा न होने से हमारे खेत सूखे पड़े है फसलों को पानी की आवश्कता है और ऐसे समय इंद्र देव रूठे हुए लगते है जिसके कारण पूरा सावन मास सुखा चला गया ।अगर अभी भी वर्षा नहीं हुई तो किसानों की फसल खराब हो रही हैं वो पूरी तरह खराब हो जाएंगी ।जिससे पूरा जनमानस प्रभावित होगा फिर चाहे किसान हो मजदूर हो या व्यापारी सभी को तकलीफ उठानी पड़ेगी ।इसी लिए फाउंडेशन के सभी मित्रो ने भगवान भोलेनाथ से वर्षा हेतु प्रार्थना की है। सुबह से पूजन अर्चन कर रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ को जलमग्न किया गया है ताकि हमारी प्रार्थना जल्दी सुनी जाए और प्रदेश और जिले में वर्षा हो और सभी को इस संकट से छुटकारा मिल सके ।इस अवसर पर जमना जैसानी फाउंडेशन के राजेंद्र शर्मा, शशांक बादर, दीपांशु सोनी ,गणेश जोशी,सुदीप मंडलोई,सौरभ काशिब ,बंटी गुहा ,हरिओम धनगर, अशोक दूबे, ज्ञानेश तिवारी अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।आरती उपरांत प्रसाद वितरण कर सभी ने ब्राह्मणों से आशीर्वाद लिया।