jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

CG News : दोस्त ने छा़त्रा का फोटो एडिट कर अश्लील बनाया वायरल करने की धमकी देकर मांगे 50000 रुपये

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा से फेसबुक में दोस्ती कर अश्लील फोटो प्रसारित करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

- Install Android App -

फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बाहर से यहां पढ़ाई करने आई है। कुछ दिन पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। दोनों इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसी दौरान युवक ने फेसबुक एकाउंट से उसके फोटो निकाल लिया।उसने फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया। युवक इसे प्रसारित करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। धमकियों से डरी छात्रा ने तीन हजार रुपये युवक के बताए खाते में तीन हजार रुपये भेज दिए। बाद में युवक और रुपयों की मांग करने लगा। युवक की धमकियों से परेशान छात्रा ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।