हरदा : आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिये अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने ट्रेनिंग में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नवनियुक्त सेक्टर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ले लें। मतदान केंद्रों के भवनों व पहुंच मार्गों में कोई भी समस्या हो तो संबंधित अधिकारियों को बताएं। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते, हरदा व टिमरनी एसडीएम भी मौजूद थे। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने सेक्टर में नियुक्त पुलिस अधिकारियों से परिचय कर लें। उन्होने इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें और आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
अपर कलेक्टर डॉ. गौड़ा ने इस दौरान सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान से पूर्व उन मतदान केन्द्रों पर तैनात अधिकारी कर्मचारियों से परिचय कर लें तथा उनके मोबाइल नम्बर भी सेव कर लें। उन्होने प्रशिक्षण में उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान के दिन अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर मॉकपोल समय पर कराएं तथा मतदान के दौरान अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण करते रहें। यदि किसी मतदान केन्द्र पर कोई समस्या आती है तो तुरन्त मौके पर पहुँचे और समस्या का निराकरण कराएं। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व सभी मतदान केन्द्रों में जो भी कमियां या समस्याएं निरीक्षण के दौरान सामने आती है, उनका निराकरण संबंधित अधिकारियों के माध्यम से करा लें, ताकि मतदान के दिन कोई परेशानी या समस्या न आये। उन्होने कहा कि सेक्टर अधिकारी के रूप में जो रिपोर्ट या जानकारी भेजी जाना है, वह निर्धारित समय पर भेज दें।
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ
झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन
आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर
हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने...
शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई
घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ...
अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप
कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी
जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
