jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

विकास रथ’’ के माध्यम से दी विकास कार्यों की जानकारी

हरदा / प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को देने के उद्देश्य से इन दिनों विकास रथ लगातार भ्रमण कर रहा है। विकास रथ जिले की पंचायतों का लगातार दौरा कर जिले में हुए विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीणों को फिल्म के माध्यम से दे रहा है। इसी क्रम में रविवार को विकास रथ विधानसभा टिमरनी के ग्राम छिदगांवमेल, पीपल्याकला, रायबोर, बघवाड़, बिच्छापुर, पोखरनी, नौसर, करताना व गोदड़ी में पहुँचा, जहाँ एलईडी टीवी के माध्यम से जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म ग्रामीणों को दिखाई गई।

- Install Android App -

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत टिमरनी ने बताया कि विकास रथ 25 सितम्बर को ग्राम गाड़ामोड़कला, नयागांव, बाजनिया, तजपुरा, कुही, गोंदागांवखुर्द, छीपानेर, लछोरा व भवरास का भ्रमण करेगा। विकास रथ 26 सितम्बर को ग्राम रून्दलाय, गुल्लास, सन्यासा, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द व खिड़की का भ्रमण करेगा तथा 27 सितम्बर को मनियाखेड़ी, सोहागपुर, सामरधा, धौलपुरकला, सौताड़ा, उन्द्राकच्छ, भादूगांव, टेमागांव व कपासी का भ्रमण कर ग्रामीणों को एलईडी के माध्यम से जिले के विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी देगा।