खंडवा। स्वर्गीय आलोक जोशी खंडवा के दूसरे किशोर कुमार थे। उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने स्वर्गीय आलोक जोशी स्मृति संगीत निशा कार्यक्रम में नागर समाज खंडवा में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि आलोक जैसे फनकार बिरले ही होते हैं। उन्होंने भी एक गीत गाकर आलोक को अपनी श्रद्धांजलि दी। नागर समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में खंडवा नगर के प्रतिभावान कलाकार निमिष भंसाली ने भी स्व.आलोक जोशी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समिति के सचिव अभिलाष दीवान ने बताया की देर रात तक चले संगीत के इस कार्यक्रम में मोहम्मद रफी,लता मंगेशकर,किशोर कुमार,मन्नाडे,मुकेश,आशा भोसले के गीतों की शानदार प्रस्तुति खंडवा के प्रतिभाशाली कलाकारों निशा तिवारी, एकांक्षी चिराड ,महेंद्र सरमंडल, मनोज लाड,मनोज जोशी,अदिति दुबे, हंस कुमार गुप्ता, विनय शुक्ला, दिलीप गोविलकर, निशि खान सिद्धार्थ दीक्षित,दिलीप पटेल, आनंदी भाई सातले,काव्यांश जोशी, ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समन्वय और संचालन संदीप जोशी ने किया उन्होंने भी गीत गाकर स्व. आलोक जोशी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के आरंभ नागर समाज खंडवा के अध्यक्ष राघवेंद्र राव मंडलोई, मोरेश्वर राव मंडलोई,अभिलाष दीवान,यश शर्मा,मनीष व्यास, पार्षद मनोज मंडलोई, प्रियंका दीवान आदि ने अतिथि कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में स्व.आलोक जोशी के स्वर में भगवान हाटकेश्वर की स्तुति प्रसारित की गई। तथा स्व आलोक जोशी के पुत्र अथर्व और समर्थ जोशी ने सभी का परिवार की ओर से आभार ज्ञापित किया।
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा: विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर...
14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा
Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी...
नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी
एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश
आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम...
कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
