jhankar
ब्रेकिंग
मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव... नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत रहटगांव पुलिस की कार्रवाई, 1.353 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार टिमरनी में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक गंभीर घायल, डायल-112 ने आधा किलोमीटर रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्प... बिजली संकट से आक्रोशित किसानों ने किया चक्का जाम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे गांधी मैदान के पास छात्र प्रदर्शन के दौरान सुतली बम से धमाका, कारगिल चौक पर भगदड़ युवा आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रहलाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार हंडिया : हंडिया के क्लीनिकों का 'ट्रीटमेंट टेस्ट' : किस अधिकार से हो रहा एलोपैथिक इलाज?

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 की तैयारी के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुरूषोत्तम कुमार ने जिले के सभी संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय-सीमा में समस्त कार्यवाही पूर्ण करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।

नगरीय निकायों के लिए संशोधित कार्यक्रम’

नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि अब 15 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्ति आवेदन पत्रों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा तथा निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक की जाएगी।

इसके बाद दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट 3 जुलाई तक तैयार की जाएगी तथा त्रुटि सुधार उपरांत वेण्डर को चेकलिस्ट 6 जुलाई तक वापस की जाएगी। फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट की जाएगी तथा फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची को 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

- Install Android App -

अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएंगी। मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची की डीवीडी/सीडी 20 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि विक्रय हेतु प्रतियां 21 जुलाई तक उपलब्ध रहेंगी। सार्वजनिक प्रकाशन के प्रमाण-पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

पंचायतों के लिए संशोधित कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए भी द्वितीय चरण की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। पंचायतों के लिए दावा-आपत्ति केन्द्रों पर दावा-आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 15 जून 2026 अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। दावा-आपत्तियों के निराकरण की अंतिम तिथि 25 जून तथा निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट 3 जुलाई तक तैयार की जाएगी। चेकलिस्ट की जांच एवं त्रुटि सुधार के बाद वेण्डर को 6 जुलाई तक वापस किया जाएगा। फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई 2026 को जनरेट होगी तथा फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

पंचायतों की फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राम पंचायत एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 18 जुलाई को किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची की पीडीएफ (फोटो सहित एवं फोटो रहित) डीवीडी/सीडी के रूप में 20 जुलाई तक उपलब्ध कराई जाएगी।

विक्रय हेतु डीवीडी/सीडी 21 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी तथा सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण-पत्र स्कैन कर अपलोड करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।