jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी आग, गृहस्थी कृषि की सामग्री जलकर राख !!

भीमपुर/मनीष राठौर

भीमपुर विकासखंड के ग्राम रिंगढाना में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से आदिवासी कोरकू समुदाय के कई घर जलकर राख हो गए, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने के कारण लोगों को सामान निकालने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। घरों में रखा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री आग में जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तथा प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है।

1 बाबूलाल गोमजी

2 सुखराम रामजी

3 भूरा बारस्कर

4 पुना बारस्कर

5 लालजी मातु

- Install Android App -

6 भूटा मातु

7 साहनू कासदे

8 अर्जुन जावर कर

9 गानू डीकारे

10 बाजीलाल

11 श्यामराव

12 बाबूलाल

13 श्यामलाल

14 भूरा

15 महाजन सावजी

इन ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए