jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। कलेक्टर के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे नवांकुर अभियान’ को अब जमीनी गति मिल गई है। अभियान के तहत स्थानीय औषधीय और छायादार प्रजातियों के बीजों से सीड बॉल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।ग्राम पंचायत धर्मकुंडी के आंगनवाड़ी केंद्र पर एसडीएम विजय राय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल

- Install Android App -

विकास विभाग केअधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीणों ने मिलकर प्राथमिक चरण में 200 सीड बॉल सफलतापूर्वक तैयार किए।प्रशासन ने अब इस मुहिम का दायरा बढ़ा दिया है। सिवनी मालवा अनुविभाग की सभी ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शासकीय विभागों, राजस्व अमले और नगरीय निकायों को भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जा रहा है।

शहर के वार्डों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जन-भागीदारी से सीड बॉल निर्माण लगातार कराया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, आगामी वर्षा ऋतु में इन सीड बॉल्स को मैदानी, पहाड़ी और चिन्हित खाली स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से डाला जाएगा। प्राकृतिक अंकुरण से क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण हो सकेगा, जिससे पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा।