jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR दर्ज, 4 घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्... युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Datia News : महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को आर्शीवाद नही दंड मिलना चाहिए- दिग्विजय सिंह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया।  पेट्रोल, डीजल और गैस महंगी करने वाली भाजपा किस बात का आशीर्वाद जनता से मांग रही है। उसे तो महंगाई बढ़ाने के लिए इस बार दंड मिलना चाहिए, लोगों में जो आक्रोश है उसका असर इस बार मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा दो विचारधारा और गरीब-अमीर के बीच में है। ईमानदारी और बेईमानी के बीच में है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जनआक्रोश यात्रा के दौरान आमसभाओं को संबोधित करते हुए कही।

- Install Android App -

 

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा ने सोमवार को दतिया जिले में सेवढ़ा से प्रवेश किया। सनकुआं पर पूजन के बाद यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत हुआ। यहां सेवढ़ा बस स्टैंड पर आमसभा हुई। जिसे यात्रा का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने संबोधित किया।उनके साथ अभा कांग्रेस कमेटी सचिव शिव भाटिया, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, सहप्रभारी अंबिका शर्मा आदि नेता मौजूद रहे।