jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR दर्ज, 4 घंटे की पूछताछ के बाद बड़ी कार्... युद्ध की मार से महंगी हुई MP की नमकीन, 10-20 रुपए प्रति किलो तक बढ़े दाम ‘महंगाई बढ़ रही पर सैलरी नहीं…’ पीथमपुर में मजदूरों की हड़ताल तेज बंदर भगाने की कोशिश बनी जानलेवा, हाईटेंशन तार से टकराया पाइप, जिंदा जला कर्मचारी कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ एफआईआर, बीएनएस धारा 196 के तहत मामला दर्ज मेडिकल जांचों और दवाइयों की कीमतों में भारी फर्क, प्रदेश में चार गुना तक अंतर, हाईकोर्ट ने लिया संज्... पीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया भव्य उद्घाटन साइकिल से माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचीं दिव्या, काठमांडू से शुरु की थी यात्रा पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, छह की मौत और 15 घायल बिहार में नए सियासी युग का उदय: सम्राट चौधरी ने 24वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Big News : महिला को घर में अकेला देख पड़ोसी ने किया मुंह काला, आरोपी के दोस्त ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : बैरसिया करीबी गांव में काम के सिलसिले में अक्सर घर से पति बाहर रहता महिला को अकेला जान पड़ोसी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिले की बैरसिया तहसील के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका पड़ोसी है। उसने दो माह पहले महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी वह महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। इसके बारे में आरोपित के एक दोस्त को पता चल गया तो उसने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आखिरकार महिला ने तंग आकर आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि 25 वर्षीय महिला गृहणी है और बैरसिया के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति निजी काम करता है। इसी सिलसिले में उसे कई बार बाहर जाना पड़ता है।

- Install Android App -

11 अगस्त को महिला का पति बाहर गया हुआ था। महिला अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विपिन मीणा रात करीब पौने 12 बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। बाद में भी वह महिला को धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

कुछ दिन पहले विपिन के दोस्त अमित धाकड़ को इसके बारे में पता चला, तो वह भी महिला के घर पहुंच गया और उसे बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी।