मकडाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल : शहर से रायसेन रोेड पर चेक प्वाइंट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मंगलवार रात बिलखिरिया में नाके पर एक कार से बंदूक भी बरामद की गई थी। अन्य कार से चांदी की ईट औेर नकद लाखोें रुपये मिलेे हैं।
जिले के सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सांची में बनाए गए | चेक प्वाइंट पर पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक कार से 21 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। कार में चांदी की पांच ईंटें भी बरामद की गई हैं। कार नंबर एमपी 40 सीए 7058 इको स्पोर्ट के चालक आकाश जैन से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान आकाश जैन के पास अभी तक 21 लाख 32 हजार 210 रुपये नगद और चांदी की पांच ईट जब्त की गई। एसडीओपी मोहन सारवन ने बताया कि रकम के बारे में व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
बिलखिरिया में नाके पर जब्त की थी बंदूक –
इससे पहले मंगलवार रात को एसएसटी दल द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिलखिरिया पेट्रोल पंप के पास नाके पर चेकिंग के दौरान एक कार से 22 बोर की रायफल जब्त की थी। जांच में कार के ड्राइवर जहांगीराबाद भोपाल निवासी मोहम्मद शाबिर के पास गाड़ी में राइफल पाई गई | जिसका लाइसेंस वह पेश नहीं कर पाया। एसएसटी द्वारा राइफल को जब्त कर खरबई चौकी प्रभारी को सुपुर्द किया गया। साथ ही मोहम्मद शाबिर के खिलाफ उमरावगंज थाने में एफआइआर भी दर्ज की गई।

