jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Big News : घरेलू गैस को वाहनों में अवैध तरीके से रिफिलिंग करने वालेे 7 आरोेपियोे कोे किया गिरफ्तार

                                                                       14 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर, 3 इलेक्ट्रॉनिक कांटे और 3 मोटर समेत 3 आटो जब्त किए है  –

मकडाई एक्सप्र्रेस 24 जबलपुुर : घरेलू गैस को वाहनों में अवैध तरीके से भरने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। आटो में रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अधारताल, गौरीघाट और बरेला में कार्रवाई कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 14 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर, तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे और तीन मोटर समेत तीन आटो जब्त किए है।

- Install Android App -

पुलिस ने की छापामार कार्रवाई –

अधारताल पुलिस ने बताया कि टीम ने संजय नगर पावर हाऊस के पास दबिश दी तो देखा कि कंचनपुर निवासी विशाल ठाकुर वहां गोकलपुर निवासी दीपक यादव के ऑटो एमपी 20 आर 9175 में घरेलू गैस सिलेन्डर से रिफिलिंग कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ऑटो व चार घरेलू गैस सिलेन्डर समेत एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक मोटर जब्त की।  गौरीघाट पुलिस ने रेतनाका निवासी राहुल पटेल के यहां दबिश दी। जहां राहुल बादशाह हलवाई मंदिर निवासी नीरज चौधरी के ऑटो एमपी 20 आर 4190 में अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहा था। पुलिस ने राहुल और नीरज को गिरफ्तार कर एक गैस सिलेन्डर और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक मोटर जब्त की।

 दिल्ली वाला नाम की दुकान में छापामार कार्रवाई की –

बरेला पुलिस ने ग्राम सालीवाड़ा में दिल्ली वाला नाम की दुकान में छापामार कार्रवाई की। टीम वहां पहुंची, तो देखा कि पुराना बाजार तालाब निवासी अजीत सोनकर और आजाद मोहल्ला बरेला निवासी ऋषभ केवट ऑटो में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे थे। पुलिस को देखकर आटो चालक जमतरा निवासी राजेन्द्र यादव ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। आरोपितों के कब्जे से नौ गैस सिलिंडर समेत एक तौल मशीन और एक रिफिलिंग सेंटर जब्त किया है।