jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda News : सार्वजनिक स्थानों पर प्रसारित होने वाले वीडियो का कराना होगा सर्टिफिकेशन


हरदा :
 विधानसभा निर्वाचन के दौरान इलेक्ट्रानिक मीडिया पर राजनैतिक दलों व अभ्यर्थियों के प्रचार-प्रसार के लिये प्रसारित होने वाले वीडियो का जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. समिति से सर्टिफिकेशन कराना अनिवार्य है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दल या अभ्यर्थी यदि इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अन्य माध्यमों से वीडियो प्रसारित करना चाहें तो उससे पूर्व वीडियो का सर्टिफिकेशन जिला स्तरीय एम.सी.एम.सी. समिति से कराना आवश्यक है। उन्होने बताया कि फ्लैक्स होर्डिंग्स, वाल पेपर व पेम्पलेट की प्रचार सामग्री का सर्टिफिकेशन कराना आवश्यक नहीं है लेकिन फिर भी आचार संहिता और निर्वाचन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।