ब्रेकिंग
खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP Elections 2023 : दिग्विजय सिंह के इस्तीफा की फर्जी खबर, बयान बाजी शुरू, BJP पर बरसे कांग्रेस नेता

MP Elections 2023 : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारत की राजनीति बदलती हुई नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूरी ताकत से तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पीएम मोदी की हैट्रिक लगाने के लिए जनता के बीच में है। हम आपको बता दें दिग्विजय सिंह के इस्तीफा की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। क्या कुछ कह रहे हैं लिए हम खबर में आपको नीचे बताते हैं।

MP Elections 2023

हम आपको बता दे की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे कांग्रेस की स्थिति की खबर फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है। इस खबर में पूरा हाथ भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जब तक मैं इस दुनिया में हूं जब तक मेरी सांस चलेगी तब तक मैं कांग्रेस पार्टी के साथ रहूंगा।

- Install Android App -

यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मीडिया सेल पर भी गंभीर आरोप लगायते हुए कहा कि रविवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की इसके साथ में ही बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं मेरी फर्जी खबर को भी वायरल कर दिया जबकि मैं कांग्रेस पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं एक सच्चा सिपाही और जब तक मेरी सांस है तब तक मैं कांग्रेस पार्टी के लिए संघर्ष करता रहूंगा और कांग्रेस पार्टी से कम से कदम मिलाकर चलता रहूंगा।

हम आपको बता दें जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उसमें यह लिखा गया कि कार्यकर्ताओं को तहजीब नहीं दिए जाने से मेरा स्वाभिमान पर ठेस पहुंच गई भारी मन से मैं पार्टी से अपने जुड़ाव को खत्म करने का फैसला और इसकी घोषणा करता हूं।

जैसे ही यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही कांग्रेस के नेताओं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में हलचल मच गई उन्होंने साइबर सेल पर भी और क्राइम ब्रांच पर भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर की तरफ से आरोप लगाया जा रहे हैं।