jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda News : करणी सेना हरदा प्रमुख सुनील राजपूत ने किया जनमत संग्रह का ऐलान

हरदा : हरदा विधानसभा के सबसे निर्भीक निडर और प्रामाणिक चेहरे के रूप में स्थापित हो चुके सुनील सिंह राजपूत ने जनमत संग्रह का ऐलान किया है। करणी सेना परिवार हरदा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत का कहना है कि सभी समाज से सहयोग और समर्थन मांगा है। अगर जनता की मांग होगी तो वे हरदा विधानसभा 2023 के चुनाव में बतौर प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। वर्तमान समय में क्षेत्र में सुनील सिंह राजपूत युवाओं के लिए एक आइकन हैं,।

- Install Android App -

बड़ी संख्या में युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इस बार हरदा विधानसभा में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार नजर आ रहे हैं। हिन्दू महासभा से सुनील सिंह राजपूत हो सकते विधानसभा प्रत्याशी। सुनील सिंह राजपूत का कहना है कि कब तक वोट बैंक की राजनीति में उलझें रहेंगे अगर धर्म, गौवंश, माँ नर्मदा की सत्यता के साथ सेवा करना व करवाना चाहते हो व धर्म विरोधियों को रोकना चाहते हो कड़ा विरोध करना होगा। सुनील सिंह राजपूत ने जनता से पूछा है कि आपके सहयोग से क्या मुझे हिन्दू महासभा से विधानसभा चुनाव में उतरना चाहिए जो हिन्दू महासभा सर्व समाज के हित के लिए हमेशा कार्य करती आई है। इसी हिन्दू महासभा ने सत्यता की राम मंदिर लड़ाई लड़ी है। इस प्रकार आम जनता की राय जानने के लिए सुनील सिंह राजपूत एक जनमत संग्रह कर रहे हैं। सुनील सिंह राजपूत के समर्थकों द्वारा इस मांग के लिए सोशल मीडिया पर भी मुहिम चलाई जा रही है जो जमकर वायरल भी हो रही है।