jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Bhopal News : विधायक का नाम कटने से नाराज कार्यकर्ता ने कमलनाथ के आवास पर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण किया दर्ज

कांग्रेस में टिकट वितरण से उपजा है कई विधानसभा में असंतोष हो रहे जगह जगह प्रदर्शन –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. विधानसभा चुनाव 2023 में पाटिर्यो द्वारा टिकट वितरण से चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले उम्मीदवारो के नाम कटने से उनमे और उनके समर्थकों में वरिष्ठ नेतृत्व के खिलाफा खासी नाराजगी देखी जा रही है। टिकट कटने नाराज विधायक कही तो फूट फूट कर रो रहे है तो कोई आत्मदाह का प्रयास कर रहे हैं जहां उनके समर्थक उन्हें संभाल रहें है।ऐसा ही एक नजारा भोपाल में देखने को मिला जहां श्यामला हिल्स पुलिस ने मुरली मोरवाल प्रकाश शर्मा उनके समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमत्री कमलनाथ के भोपाल स्थित निवास पर आत्मदाह का प्रयास के दौरान समर्थको द्वारा पेट्रोल से भरी बोतल हाथ से छीनकर फेंकी गई। जानकारी के अनुसार रविवार को उज्जैन के बड़नगर से विधायक मुरली पोरवाल का टिकट कटने के विरोध में कार्यकर्ता समर्थक भोपाल स्थित मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अवास गए। इस दौरान उन्होने पहले विधायक का टिकट कटने का विरोध जताया। फिर खुद को आत्मदाह करने का प्रयास किया इस दौरान कार्यकर्ता के कपडे़े फटे कुछ कार्यकर्ता टायर लेकर उनमे आग लगाई इस दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया तो उसे पकड़कर अन्य कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिस ने पेट्रोल से भरी बोतल हाथ से छीनकर फेंक दी। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने मुरली मोरवाल प्रकाश शर्मा सहित साथ अन्य कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।