jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Indore News : मां भगवती को प्रसन्न करने दुर्गाष्टमी पर जगह जगह हुए कन्यापूजन भोज और हवन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : नवरात्रि का पर्व शक्ति की आराधना का पर्व होता है। जहां मां जगजननी अम्बा पराम्बा आदिशक्ति मां भगवती को प्रसन्न करने का बहुत उपाय करते है कोई लगातार बिना अन्न खाए नौ दिन तक रहता है। कोई सिर्फ फलाहार पर तो कोई नंगे पैर। कही कही तो मां के सेवक अपने शरीर पर ज्वारे तक बोते हैं ऐसे कठिन उपवास रहते है। यह लोगो की अपनी अपनी मान्यता श्रद्धा और विश्वास की बात हैं। नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरो विशेष पूजन अभिषेक सप्तशती के पाठ तथा शतचंडी यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराए जाते है।

कुल देवी देवता का पूजन –

- Install Android App -

नवरात्रि पर्व के दौरान अष्टमी पर कई परिवार में कुल देवी देवी का अष्टमी पूजन होता हैं इसके साथ ही नवमी कन्या पूजन हवन आदि कर पर्व का समापन किया जाता है। इंदौर में रविवार की रात्रि में परिवार में अपने कुल की मान्यताओ के अनुसार कुल देवी देवता का पूजन किया जाता हैं। बताया जाता है कि कुल देवी देवता का पूजन के दौरान परिवार के ही लोग होते है दूसरे कुल का व्यक्ति इन पूजन में शामिल नही हो सकता बल्कि पूजन का दीप दर्शन और प्रसाद तक नही ग्रहण कर सकता है। ऐसा बताया जाता हैं।

माता मंदिर में लगी भक्तों की लंबी लंबी कतारे –

वहीं सार्वजनिक दुर्गाष्टमी का पर्व मंदिरो  मनाया जाता है जहां कन्या भोज के साथ हवन आदि किया गया। शहर के बिजासन माता, अन्नपूर्णा, हरसिद्धि सहित शहर भर के माता मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी लंबी कतारे लगी। दुर्गाष्टमी पर माता का विशेष शृंगार भी किया गया। नवरात्र पर्व का समापन 23 अक्टूबर को होगा और 24 को विजयादशमी मनाई जाएगी नवमी को सिद्धिदात्री का पूजन होगा। नवमी 23 अक्टूबर को शाम 5.44 बजे तक रहेगी। नवरात्र व्रत का पारणा 24 अक्टूबर को सुबह 6.27 बजे के बाद किया जाएगा।