jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

बड़ी खबर टिमरनी : डीपी पर लाइन सुधारते समय कर्मचारी को लगा करंट, हुई मौत

हरदा : जिले के ग्राम नादरा में आज दोपहर विद्युत विभाग के एक कर्मचारी की बिजली लाइन सुधारने समय करंट लगने से मौत हो गई।
दोपहर को बिजली के खंबे पर कर्मचारी चढ़ा था। बिजली लाइन का फॉल्ट सुधारने के बाद जैसे ही वाह नीचे उतरने के लिए आगे बड़ा उसे अचानक करंट लग गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम सुहाग सिंह पिता भागवत सिंह निवासी ग्राम नांदरा है। परिजनो और ग्रामीणों में आक्रोश बोले बिजली विभाग की लापरवाही है। युवक के साथ एक भी जिम्मेदार बिजली विभाग का अधिकारी या लाइनमेन नही गया था। और परमिट लेकर लाइन सुधारने के बाद बिजली किसने चालू की। इसको लेकर ग्रामीण हरदा जिला अस्पताल पहुंचे। और विरोध जताया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है की एक लाइन मेन के भरोसे तीस तीस गांव चल रहे है।

- Install Android App -

दोपहर 4 बजे डॉक्टरों ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। इस दौरान विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी देखने नही आया। परिजनो ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है।