jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

Handiya News: बीजेपी के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ

रिपोर्ट – सुमित खत्री 

- Install Android App -

हरदा वि.स. से बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल ने चुनावी कार्यालय की विधि-विधान के साथ की शुरुआत…

हंडिया : हरदा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल के पुत्र संदीप पटेल ने शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हंडिया मंडल के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ मायरा मैरिज गार्डन में भगवान श्री राम और मां नर्मदा की पूजा-अर्चना कर किया | चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में कार्य करें | उन्होंने कहा कि हरदा विधानसभा के संपूर्ण क्षेत्र में अनेक विकास कार्य हुए हैं | विकास की इसी धारा और जनता के अपार स्नेह व समर्थन पर भारतीय जनता पार्टी हरदा में इस बार भी पुनः विजयी पताका लहराएगी | श्री पटेल ने कहा कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं | चुनावी कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर मण्डलाध्यक्ष विजय पटेल, प्रफुल्ल अग्निहोत्री, संदीप पटेल, सुदीप पटेल, ज़िला मंत्री सूरज विष्णोई, मुकेश ओझा, सुरेश सांखला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे |